22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी 13 तरह के कार्यक्रम…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 23 Oct 2026, 04:56 AM IST | 1 min read
Share:

एसआईआर पर विपक्ष को बेनकाब करें कार्यकर्ता : त्रिपाठी

22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी 13 तरह के कार्यक्रम…

सीधी
भाजपा जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष एसआईआर के बहाने अराजकता और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ता आक्रामक अंदाज में विपक्ष के मंसूबों को जनता के सामने बेनकाब करें। वे ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की जिला स्तरीय टोली बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं विधायक रीति पाठक की उपस्थिति में हुई बैठक में त्रिपाठी ने बताया कि 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, संवाद, छात्र प्रतियोगिताओं और सोशल मीडिया सहित 13 तरह के कार्यक्रम होंगे।

जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इसके बहाने संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भ्रम फैला रहा है। विधायक रीति पाठक ने कहा कि विपक्ष देशवासियों और युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल पांडेय ने किया। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, अशोक पटेल, रवि केसरी, सुरेंद्र मणि दुबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं टोली सदस्य उपस्थित रहे।