चगोहर में कुसमी पुलिस ने की जन चौपाल, साइबर एवं नशे से बचाव की दी जानकारी।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 30 Sep 2026, 02:11 PM IST | 0 min read
Share:

चंगोहर में लगी पुलिस की जन चौपाल, ग्रामीणों को साइबर अपराध और नशे से बचाव की दी जानकारी

कुसमी। जिला पुलिस सीधी द्वारा चलाए जा रहे “जन चौपाल–आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत बुधवार को थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम चंगोहर में थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

थाना कुसमी के सहायक उप निरीक्षक नंद प्रकाश ने ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर ग्रामीण बिना किसी भय के पुलिस को सूचित करें।

जन चौपाल के दौरान पुलिस ने स्थानीय समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही आमजन से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दुआरी के सरपंच देन बहादुर सिंह, थाना कुसमी से प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव सहित थाना क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जन चौपाल में करीब 80 ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।