चुरहट पहुंची पहली मेमू ट्रेन: रीवा-चुरहट रेलखंड पर हुआ सफल ट्रायल, सतना-रामपुर नैकिन के बीच चलेगी आठ कोच वाली ट्रेन
सीधी: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत सीधी जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 17 अक्टूबर 2026 को रीवा-चुरहट रेलखंड पर पहली मेमू (MEMU) ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रेन बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट स्टेशन पहुंची।
Also Read
इस नई रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ट्रेन सेवा शुरू होने से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट सहित आसपास के ग्रामीण व कस्बाई इलाकों के निवासियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। विशेष रूप से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को रीवा व सतना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
रेलवे प्रशासन ने सतना से रामपुर नैकिन के बीच आठ कोच वाली मेमू ट्रेन के संचालन के लिए एक प्रस्तावित समय-सारणी भी जारी कर दी है। जल्द ही इस रूट पर नियमित यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद है।



