धर्मांतरण के विरोध में सड़कों पर उतरी धर्म रक्षा समिति,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 23 Oct 2026, 04:53 AM IST | 1 min read
Share:

धर्मांतरण के विरोध में सड़कों पर उतरी धर्म रक्षा समिति,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

सीधी
जिले में कथित धर्मांतरण की गतिविधियों के विरोध में गुरुवार को धर्म रक्षा समिति ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे पूजा पार्क से शुरू हुआ मार्च सम्राट चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर विकास मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर धर्मांतरण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।

समिति ने दावा किया कि जिले में धर्मांतरण से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में जमोड़ी थाना क्षेत्र में भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जमोड़ी मामले में मां-बेटी को जेल भेजे जाने का भी हवाला दिया।

समिति ने प्रशासन से धर्मांतरण संबंधी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराने और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।