दुर्गा उत्सव एवं विसर्जन को लेकर पोंड़ी चौकी प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक,दिये निर्देश।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 13 Oct 2026, 12:24 AM IST | 1 min read
Share:

नवदुर्गा उत्सव को लेकर पोंडी चौकी में शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा, दुर्गा पंडालों के आसपास सतर्कता बरतने के निर्देश

कुसमी। नवदुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुसमी अंतर्गत चौकी पोंडी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के निर्देश पर चौकी प्रभारी स.उ.नि. जय नारायण श्रीवास्तव ने बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

बैठक में चौकी प्रभारी ने दुर्गा उत्सव आयोजन समितियों एवं स्थानीय नागरिकों से त्योहार के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने दुर्गा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर देते हुए आयोजन समितियों से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चौकी प्रभारी ने सभी से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए नवदुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।