दुर्गा उत्सव को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक..
संजय सिंह मझौली सीधी
आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे जिसके लिए 10 अक्टूबर शनिवार को थाना मझौली में शांति समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष तिवारी के संयोजन में आयोजित की गई जहां तहसीलदार दिलीप सिंह,एस अई अरुण सिंह,नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष लवकेश सिंह,मण्डल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अखिलेश पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,सरपंच प्रतिनिधि, दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य/पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा उत्सव का त्यौहार संपन्न कराए जाने को लेकर लोगों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। वहीं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों को भी सुझाव दिया गया कि सभी फॉर्मेट आवेदन में जानकारी भरकर थाना में सूचना बाबत जमा करें जिसमें समिति के अध्यक्ष सचिव का नाम मोबाइल नंबर,स्थान का नाम जहां दुर्गा मूर्ति विराजित करना है ऐसी सभी जानकारी दर्ज होनी चाहिए।
Also Read

अगर दुर्गा पंडाल में कोई कार्यक्रम करना है तो एक दिन पहले थाना को सूचना दिया जाए ताकि वहां की सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके।साथ ही बताया गया कि किसी भी विषम परिस्थित के लिए 112 नंबर डायल कर पुलिस का सहयोग लिया जा सकता है।अगर देरी होती है तो थाना प्रभारी के मोबाइल फोन पर सूचना दी जा सकती है।नगर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा बताया गया कि नगर परिषद मेन बाजार में नो पार्किंग एवं बड़े वाहनों की आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसके संबंध में आदेश जारी किया गया है जिसका पालन कराया जाना चाहिए।वहीं लोगों के सुझाव को नोट किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय जनों से अपील किया है कि त्यौहार में सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शांति पूर्ण तरीके से दुर्गा उत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराएं।ऐसा कोई भी कृत्य ना करें जिससे किसी की आस्था या भावना को ठेस पहुंचे।दुर्गा मूर्ति प्रवाहित करने के संबंध में भी सुझाव दिए गए हैं जिसके अनुसार कार्य योजना बनाई गई है।



