गेदुरा में नदी किनारे जाल में लिपटा मिला नवजात का शव,दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को चला पता..
सीधी
सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेदुरा में नदी किनारे मछली पकड़ने वाले जाल में लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सेमरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read
हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा को ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी किनारे दुर्गंध महसूस हुई। जब पास जाकर देखा गया तो मछली पकड़ने वाले जाल में लिपटा नवजात शिशु का शव दिखाई दिया।
इसके बाद ग्रामीण ने मोबाइल फोन के माध्यम से सेमरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
नदी किनारे नवजात शिशु का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई, शव नदी किनारे कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



