ग्राम दुआरी में कांग्रेस की बैठक,सदस्यता अभियान पर जोर।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 10 Oct 2026, 12:08 PM IST | 1 min read
Share:

ग्राम दुआरी में कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर

**स्थानीय समस्याओं पर हुआ मंथन, ग्रामीण स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति**

**दुअरी, 10 अक्टूबर 2026।** ग्राम दुअरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल जायसवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और व्यापक सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख स्थानीय समस्याओं को उठाया। इन समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके निराकरण तथा आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने और गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में बीएलए (प्रथम) गंगा प्रसाद देव, रणमत सिंह, नन्दलाल सिंह, रामपाल सिंह और प्रकाश सिंह सहित 20 से अधिक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया गया।