ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का पैदल मार्च…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 01 Oct 2026, 05:44 AM IST | 0 min read
Share:

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का पैदल मार्च

जवाहर कांग्रेस भवन से जिला निर्वाचन कार्यालय तक मार्च

पुतला दहन कर जताया विरोध

सीधी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सीधी में विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जवाहर कांग्रेस भवन से जिला निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यालय पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन में जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, मंडलम, सेक्टर और बीएलए सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : दिलीप

जिला संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर निर्भर है। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

मतदाताओं को अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता : ज्ञान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, चिंतामणि तिवारी, रुद्रप्रताप सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया, नपा उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुमुदिनी सिंह, नवीन सिंह, प्रवक्ता पंकज सिंह,रजनीश श्रीवास्तव, हल्के सोनी, सोनम सोनी,ओमकार करचुली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।