ठाणे के कासरवडावली क्षेत्र में एक 44 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने सात निवेशकों को भारी रिटर्न का लालच देकर कुल 1.61 करोड़ रुपये अपने कब्जे में ले लिए।
पुलिस के अनुसार यह कथित ठगी दिसंबर 2023 से जून 2025 के बीच हुई। आरोपी खुद को क्रिप्टो निवेश का जानकार बताता था और लोगों को भरोसा दिलाता था कि उनका पैसा बहुत कम समय में कई गुना बढ़ जाएगा।







