कुसमी में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निकाला पैदल मार्च
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Also Read
कुसमी। वोट चोरी के मुद्दे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन के दौरान बार-बार हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को देशभर में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल जायसवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेषमणि पनिका ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर पैदल मार्च में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
पैदल मार्च के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए।
कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



