कुसमी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान को लेकर विशेष बैठक सम्पन्न।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 04 Oct 2026, 08:01 AM IST | 1 min read
Share:

कुसमी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के सीधी जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर कुसमी में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ की सदस्यता प्रक्रिया, पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं एवं स्थानीय विषयों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ पत्रकारिता के दायित्वों और कार्यप्रणाली पर भी विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर नामदेव ने युवा पत्रकारों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समाचार लिखते समय तथ्यों की पूरी तरह जांच करना आवश्यक है। खबर सही, सत्य एवं सटीक होनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहे।

वहीं पत्रकार जन्मेजय जायसवाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों से संगठन के माध्यम से एकजुट होकर पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर नामदेव, संतोष गर्ग, रामकेश द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, संजय कुमार गोस्वामी, संजीव गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।