# कुसमी थाने में हुआ शस्त्र पूजन, पुलिसकर्मियों ने शस्त्र के साथ की वाहन पूजा
**थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी सहित पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से की पूजा, प्रसाद का हुआ वितरण**
Also Read
**कुसमी (सीधी)।** विजयादशमी के अवसर पर कुसमी थाना परिसर में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी सहित थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रकाश नारायण सिंह एवं नंद प्रकाश सहित प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति, हृदय लाल दीवान (धड़कन) तथा आरक्षक दिनकर दुबे, शुभम सिंह, विवेक राठौर, अभिषेक यादव, अजय कुमार और अर्चना मुवेल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने परंपरानुसार शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के साथ आयोजन संपन्न किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।



