मानवीय पहल: खाद्यान्न KYC कराकर बच्चे के इलाज की राह आसान की
कुसमी। सीधी जिले के कुसमी में शासकीय मर्यादित समिति कुसमी के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी सहित मनीष तिवारी, राजकुमार अगरिया, बनवारी लाल गुप्ता और गोलू गुप्ता ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।
बताया गया कि समिति के प्रबंधक एवं सभी विक्रेताओं ने बुधवार को शाम करीब 6 बजे तक ग्राम कोडार निवासी चन्द्र पाल सिंह पिता राजभान सिंह का खाद्यान्न KYC कराया। KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके बच्चे का आयुष्मान कार्ड बनवाने का रास्ता साफ हुआ, जिससे बच्चे का गंभीर बीमारी का इलाज आयुष्मान योजना के माध्यम से कराया जा सकेगा।
Also Read
इस पहल से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है। समिति के कर्मचारियों की तत्परता और सहयोग की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।



