मझौली बाजार में पुलिस बल के साथ एसडीओपी ने किया भ्रमण..
अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों से तथा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों से किया संवाद..
Also Read
संजय सिंह मझौली सीधी
थाना मझौली में एक तरफ जहां शांति समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष तिवारी के संयोजन में आयोजित की गई जहां मझौली बाजार में अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी श्री तिवारी बैठक के बाद अपने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंचे जहां अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों से संवाद किया एवं उन्हें समझाइस दी गई कि अतिक्रमण की समस्या से सिर्फ आम लोग ही प्रभावित नहीं हो रहे हैं बल्कि व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अतिक्रमण उचित नहीं है

और गैर कानूनी भी है। वहीं बाजार क्षेत्र के दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों से मुलाकात कर निर्धारित स्थल का जायजा लिया जहां दुर्गा जी की मूर्ति विराजमान की जानी है।मौके पर समिति के सदस्यों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का सुझाव देते हुए समझाइस दी गई।



