मझौली कॉलेज में एबीवीपी कार्यकारिणी का हुआ गठन,आशीष यादव अध्यक्ष व प्रतिष्ठा गुप्ता मंत्री मनोनीत..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 17 Oct 2026, 01:08 PM IST | 0 min read
Share:

मझौली कॉलेज में एबीवीपी कार्यकारिणी का हुआ गठन,आशीष यादव अध्यक्ष व प्रतिष्ठा गुप्ता मंत्री मनोनीत..

संजय सिंह मझौली सीधी

सीधी जिले के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में 17 अक्टूबर को कॉलेज के छात्र छात्राओं ने “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” के कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें सर्वसम्मति से आशीष यादव को अध्यक्ष एवं प्रतीक्षा गुप्ता को मंत्री मनोनीत किया गया है।

उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला से किया स्वागत
निर्वाचित होने के बाद उत्साही कार्यकर्ताओं (समर्थकों) ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिए।आशीष यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने मेरे ऊपर भरोसा जता कर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है उसे पूरे मनोयोग के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा और संगठन के सिद्धांत एवं अनुशासन को कायम रखते हुए कार्यकर्ताओं की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।वहीं मंत्री प्रतीक्षा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है और जिम्मेदारी सौंपी है उसे सब के सहयोग से ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगी।

किसान व व्यापारी पारिवारिक पृष्ठभूमि से हैं दोनों पदाधिकारी
आशीष यादव निवासी ग्राम बंजारी की माता ग्राम पंचायत मेड़रा की पूर्व सरपंच सत्यवती यादव एक ग्रहणी हैं जबकि पिता कौशल प्रसाद यादव साधारण किसान हैं वहीं प्रतीक्षा गुप्ता निवासी ग्राम टेंकर की माता कलावती गुप्ता ग्रहणी हैं जबकि पिता रामनरेश गुप्ता एक साधारण कपड़ा व्यापारी हैं।