मझौली में आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 12 Oct 2026, 12:27 PM IST | 0 min read
Share:

मझौली में आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक…

सदस्यता अभियान व संगठन में अनुशासन संबंधी बिंदुओं पर हुई चर्चा..

संजय सिंह मझौली सीधी
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई मझौली जिला सीधी की संयुक्त बैठक नगर क्षेत्र मझौली के चुवाही रेस्ट हाउस में आज 12 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे जिला उपाध्यक्ष धीरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह व राजकुमार तिवारी के विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में व श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई मझौली के अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पत्रकारों के बीच चर्चा कर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा ऑनलाइन सदस्यता का शुभारंभ किया गया।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संघ की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है जिसका पालन किया जाना चाहिए।

बैठक में अपिल सिंह,रबी शुक्ला,सतेंद्र सिंह,शैलेंद्र दाहिया,पंकज सिंह,संजय शर्मा,राघवेंद्र द्विवेदी,रामेश्वर द्विवेदी,कुलदीप गुप्ता,उमेश गुप्ता,राहुल सेन आदि मौजूद रहे।