सीधी में ट्रेन चलने का अब रास्ता साफ,रीवा से रामपुर नैकिन तक मेमू सेवा का हुआ प्रस्ताव, चुरहट तक भी बढ़ी उम्मीद
सतना से रीवा होते हुए सीधी के रामपुर नैकिन तक प्रस्तावित ट्रेन का समय आया सामने, रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगा संचालन
Also Read
एमपी के सीधी जिले में रेल कनेक्टिविटी का इंतजार लोग कई सालो से कर रहे थे, जहा उनके लिए महत्वपूर्ण खबर है। जहाँ ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन और चुरहट तक रेल लाइन पर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। इसी अब पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक नई दैनिक मेमू यात्री ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। जहाँ मयूर वर्मा cpro जबलपुर ने आज गुरुवार के दिन बताया है की 7 अक्टूबर 2026 को जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे ने इस प्रस्ताव को रेलवे के परिचालन स्तर पर स्वीकृति दे दी है, लेकिन रेलवे बोर्ड की मंजूरी अभी बाकी है।
क्या होगा प्रस्तावित ट्रेन का समय?
प्रस्तावित हुए समय-सारिणी मे ट्रेन सतना से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड तथा तुरकी रोड पर ठहरते हुए सुबह 10:25 बजे रीवा पहुंचेगी। वही रीवा से सुबह 10:35 बजे रवाना होकर सिलपरा, गोविंदगढ़ और बघवार में ठहराव लेते हुए दोपहर 12:30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचने का प्रस्ताव है।
बात करें वापस की तो वापसी में ट्रेन रामपुर नैकिन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। स्टेशन बघवार, गोविंदगढ़, सिलपरा और रीवा सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 7:15 बजे सतना पहुंचने का प्रस्ताव है। इस सेवा के लिए आठ मेमू कोच प्रस्तावित किए गए हैं।
क्या चुरहट में भी चलेगी ट्रेन?
वही रामपुर नैकिन से चुरहट तक इंजन और स्पीड ट्रायल सफल अगस्त 2026 में हुआ था। इससे क्षेत्र में नियमित यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, अभी उपलब्ध प्रस्तावित समय-सारिणी रामपुर नैकिन तक की सेवा के लिए है।
सीधी जिला मुख्यालय तक कब पहुंचेगी ट्रेन?
वही अब सीधी जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य जारी है। जहाँ चुरहट से सीधी के बीच शेष कार्य पूरा होने और आवश्यक निरीक्षण एवं स्वीकृतियां मिलने के बाद ही ट्रेन का विस्तार किया जा सकेगा।



