सीधी में बाइक चोर का खेल बेनकाब, मऊगंज में छिपा रखी थीं चार बाइकें…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 01 Oct 2026, 05:55 AM IST | 1 min read
Share:

सीधी में बाइक चोर का खेल बेनकाब, मऊगंज में छिपा रखी थीं चार बाइकें

सीधी
शहर में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आरोपी सीधी से बाइक चोरी करने के बाद उन्हें मऊगंज ले जाकर रखता था।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतों के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई थी। पतासाजी के दौरान मऊगंज जिले के भाटी चक्र निवासी महबूब अंसारी की संलिप्तता सामने आई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सीधी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर मऊगंज ले जाने की जानकारी सामने आई।

आरोपी की निशानदेही और कब्जे से टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमएफ 4133, प्लैटिना एमपी 53 एमजी 8020, हीरो होंडा एचएफ डीलक्स एमपी 53 एमके 0539 और हीरो होंडा स्प्लेंडर एमपी 53 एमसी 5456 बरामद की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।