शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 01 Oct 2026, 06:16 AM IST | 1 min read
Share:

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सीधी। ग्राम घोपारी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में करीब 29 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को थाना अमिलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 31 अगस्त को थाना अमिलिया में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 29 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में तथा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई।