शासकीय जमीन में सरपंच द्वारा बेजा कब्जा करने से ग्रामीणों में आक्रोश..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 15 Oct 2026, 02:32 PM IST | 1 min read
Share:

ग्राम पंचायत के पास सरपंच भाई सहित बना रहा घर..

शासकीय जमीन में सरपंच द्वारा बेजा कब्जा करने से ग्रामीणों में आक्रोश..

मामला ग्राम पंचायत बोदारी टोला का..

संजय सिंह मझौली सीधी

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदारी टोला के सरपंच राम शिरोमणि यादव के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय के बगल में वेसकीमती शासकीय जमीन जो सार्वजनिक निस्तार में रहती थी उसमें अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पहले अपने भाई का घर बनवाया फिर खुद शेष जमीन में अपना घर बना रहा है और बेजा कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के मुताबिक जिस जमीन में ग्राम पंचायत का कार्यालय बना है वह मध्य प्रदेश शासन की जमीन है जिसमें ग्राम पंचायत कार्यालय का निर्माण किया गया था एवं शेष जमीन आम निस्तार में पड़ी थी जिस पर सरपंच की निगाह पहले से ही पड़ी थी और जैसे ही सरपंच निर्वाचित हुआ तो उसे अपनी पैतृक जमीन मानकर पहले खेती के लिए कब्जा किया फिर आधा-आधा हिस्सा बांट कर आधे जमीन में पहले अपने भाई का मकान उसी जमीन में बनवाकर कब्जा करवाया एवं आधी जमीन में खुद अपना घर बना कर कब्जा कर रहा है जिससे कहावत चरितार्थ हो रही है कि ,”बाड़ी ही खेत खाने लगी है” यानी कि जिस सरपंच को पूरे ग्राम पंचायत की जनता के हित,विकास एवं न्याय देने की जिम्मेदारी है लेकिन वही सरपंच जब नियम विरुद्ध काम कर रहा है तो वह अपने पद का कितना सही उपयोग कर रहा है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

इनका कहना
ग्राम पंचायत के बगल में शासकीय जमीन थी जिसमें पहले सरपंच राम शिरोमणि यादव के भाई का घर बनाया गया है फिर खुद सरपंच घर बना रहे हैं।
सावित्री यादव ग्रामीण
ग्राम पंचायत के बगल में जो घर बन रहा है वह सरपंच का है एवं उसके बगल में उनके भाई का बना है।
राम शिरोमणि यादव सरपंच
ग्रामीणों की शिकायत पर मेरे द्वारा जांच कराई गई है जिसमें शासकीय जमीन में बेजा कब्जा करना पाया गया है जिस कारण बेदखली का प्रकरण चलाया गया है जल्द ही उस जमीन से कब्जा हटाया जाएगा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
दिलीप सिंह तहसीलदार मझौली