सोन नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, दो टाटा 407 जब्त
सीधी। संजय टाइगर रिजर्व सीधी के उप संचालक राजेश कन्ना टी.के. के निर्देशन एवं सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी के अधीक्षक के मार्गदर्शन में वन विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो टाटा 407 वाहन जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार 1-2 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर परिक्षेत्र सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी अंतर्गत बीट पिपरोहर के सोन नदी करही घाट पर वन विभाग की टीम ने तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए दो टाटा 407 वाहनों को जब्त किया गया।
Also Read
कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा वाहनों को सुरक्षार्थ कोतवाली सीधी परिसर में खड़ा कराया गया।
कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य कैलाश चंद्र उइके एवं परिक्षेत्र अधिकारी रामपुर नैकिन मुकेश अलावा के नेतृत्व में की गई।
- इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर संजीव कुमार सोनकर, रामकुमार प्रजापति, राजबहोर पटेल, वनरक्षक रणजीत सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला, संजय सिंह, दयाराम प्रजापति, कुंजेश्वर गौतम, रमेश कुमार सोनकर, सुरक्षा श्रमिक प्रकाश यादव, पवन चतुर्वेदी, चंद्रभान सिंह तथा वाहन चालक अजय मिश्रा, जगमोहन पाल, विनीत तिवारी एवं विनय सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



