सरपंच पति एवं सचिव से जान माल का खतरा,थाने में लगाई सुरक्षा व कार्यवाही की गुहार..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 25 Oct 2026, 03:26 PM IST | 0 min read
Share:

ग्राम पंचायत की शिकायत करना व जानकारी मांगना युवक को पड़ रहा भारी..

आए दिन मिल रही जान से मारने की धमकी..

सरपंच पति एवं सचिव से जान माल का खतरा,थाने में लगाई सुरक्षा व कार्यवाही की गुहार

संजय सिंह मझौली सीधी
जिले के थाना क्षेत्र मड़वास अंतर्गत ग्राम पंचायत गिजवार निवासी एक युवक को ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी मांगना एवं शिकायत करना भारी पड़ रहा है जिसमें कार्यवाही तो हुई नहीं बल्कि युवक को सरपंच पति एवं सचिव के द्वारा जान से मांरने एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है जिससे पीड़ित युवक ने थाना मड़वास में शिकायत कर जान माल की सुरक्षा दिलाने एवं वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
5 अक्टूबर 2026 को थाना में की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक राजेश पांडेय पिता रामरूप पांडेय के द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत गिजवार के द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी हेतु सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन वांछित जानकारी न देकर गुमराह किया गया तब आवेदक द्वारा 16 सितंबर 2026 को कलेक्टर के पास शिकायत किया था। जिसमें जांच अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में जांच कार्यवाही शुरू की गई जिसमें ग्राम पंचायत का फर्जीवाड़ा एवं भ्रष्टाचार उजागर होने के आशंका से सरपंच पति राजधर पांडेय एवं सचिव श्याम लाल केवट के द्वारा मौके पर ही गाली गलौज की गई एवं धमकी दी गई इसके बाद दोनों लोगों के द्वारा आए दिन जान से मारने की धमकी दी जाती है और फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी दी जाती है जिससे शिकायतकर्ता को आशंका है कि किसी भी समय उसके साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

इनका कहना
मेरे शिकायत में अभी तक ग्राम पंचायत की जांच तो नहीं हुई बल्कि सरपंच पति एवं सचिव के द्वारा गाली गलौज एवं धमकी दी जाती है जिस कारण मेरे द्वारा थाना मड़वास में की गई है लेकिन आज तक उसमें भी जांच कार्यवाही नहीं हुई है।
राजेश पांडेय शिकायतकर्ता
थाना में शिकायत आई होगी तो उसे पथरौला चौकी कार्रवाई के लिए भेजा गया होगा पता करता हूँ ।
भूपेश बैस थाना प्रभारी मड़वास