ट्रैक्टर हादसा: इंजन पलटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 22 Oct 2026, 08:02 AM IST | 0 min read
Share:

ट्रैक्टर हादसा: इंजन पलटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम...

खेत की जुताई कर घर लौट रहा था युवक, नाले के पास हुआ हादसा; पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआढ गांव में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खेत की जुताई कर घर लौटते समय नाले के पास ट्रैक्टर इंजन पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सोनू पटेल, पिता राम कारण, निवासी तेंदुआढ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू अपने खेत में जुताई का काम पूरा करने के बाद ट्रैक्टर इंजन लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान नाले के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह इंजन के नीचे दब गया और उसकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।