वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम..
संजय टाइगर रिजर्व सीधी द्वारा बालाजी पब्लिक स्कूल मे आयोजित किया गया कार्यक्रम..
Also Read
सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा स्कूली बच्चों को दी गई वन्य प्राणी,पर्यावरण एवं जैव विविधता की जानकारी..
संजय सिंह मझौली सीधी
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व वन परिक्षेत्र वस्तुआ के परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश बामनिया के संयोजन में एवं सहायक संचालक संजय टाइगर रिजर्व मझौली एच एल सिंह व विद्यालय के प्राचार्य अजय द्विवेदी, शिक्षक संतोष मिश्रा, शिखा मिश्रा एवं प्रगती नामदेव के उपस्थिति में श्री बालाजी पब्लिक स्कूल मझौली में “वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह” के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जिन्हें वन्य प्राणियों के रहन-सहन, आवास बिहार एवं पर्यावरण मानव जीवन के लिए कितना जरूरी है इसके साथ ही जैव विविधता की जानकारी दी गई।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्राओं ने मारी बाजी
कार्यक्रम में पेपर के माध्यम से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपादित कराया गया जिसमें कुल 25 अंकों के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे सभी प्रश्न वन्य प्राणी,जैव विविधता,पर्यावरण एवं टाइगर रिजर्व उद्यान से संबंधित थे जिनमें कक्षा दसवीं की छात्रा शिवांगी गुप्ता ने शत प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा डिंपल द्विवेदी ने 25 में से 24 प्रश्नों का सही उत्तर देकर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि स्वाती द्विवेदी कक्षा 10 ने 25 में 23 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया।तीनों प्रतिभागी छात्राओं को सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौखिक सवालों का सही जवाब देने वालों को रेंजर ने दिया इनाम
कार्यक्रम के दौरान रेंजर वस्तुआ के द्वारा जानकारी देते हुए बीच-बीच में सवाल किए गए जिनका सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को नगद इनाम देकर हौंसला अफजाई किया गया।
कक्षा 6 से 10 तक के छात्राओं ने लिया भाग
कार्यक्रम में कक्षा 7 से कक्षा 10 तक के 50 छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया और सभी ने अपने-अपने पेपर हल किया जिसमें सभी ने अच्छा उत्तर दिया।कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में वनरक्षक परिक्षेत्र बस्तुआ जयप्रकाश द्विवेदी एवं सुनील विश्वकर्मा ने बखूबी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।



