‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 23 Oct 2026, 04:58 AM IST | 1 min read
Share:

वोट की सुरक्षा लोकतंत्र की जिम्मेदारी : ज्ञान..

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली…

सीधी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी शहर ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की मौजूदगी में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक से मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का वोट है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार और वोट की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। वोट बचाना लोकतंत्र और देश की रक्षा का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।
रैली में ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह, महामंत्री नवीन सिंह, जय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह, नगर अध्यक्ष हल्के सोनी, जान आलम, सुनील सिंह, दिग्विजय सिंह, केडी सिंह, अभिनव सिंह, रमेश सेन और अलंकार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।