युवा शिवसेना की कमान आशीष मिश्रा को…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 03 Oct 2026, 12:30 PM IST | 0 min read
Share:

जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सीधी। शिवसेना की प्रदेश इकाई एवं जिला संगठन की सहमति से सीधी जिले में युवा शिवसेना के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आशीष मिश्रा को सौंपी गई है। संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके मिश्रा इससे पूर्व जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वे सीधी शहर के नगर पालिका वार्ड क्रमांक 18 के निवासी हैं।

आशीष मिश्रा की नियुक्ति पर शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी नाहर सिंह गौड़, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरैनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए पटेल पुल स्थित ज्वालामुखी हनुमान मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष जय मिश्रा उर्फ मोनू, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में सीधी विधानसभा संयोजक रोहित राठौर, युवा सेना जिला संयोजक आकाश राव परांदे, शिवसेना कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, सुनील गुप्ता, भीम गुप्ता, सीधी विधानसभा मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला, ददन यादव, राकू भाई कामदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिम्मेदारी मिलने के बाद आशीष मिश्रा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज, राष्ट्र, धर्म एवं संगठन की मजबूती के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शोषित एवं पीड़ित जनमानस की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही जिले में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।