युवाओं को रोजगार दिलाने उमरिया में आयोजित हुई बैठक…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 05 Oct 2026, 12:36 PM IST | 1 min read
Share:

युवाओं को रोजगार दिलाने उमरिया में आयोजित हुई बैठक…

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने संजय टाइगर रिजर्व विभाग प्रयासरत..

एलएनटी कंपनी के सेंटर इंचार्ज में बताया रोजगार का महत्व एवं अवसर..

संजय सिंह मझौली सीधी..

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत आबाद ग्रामों के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संजय टाइगर रिजर्व विभाग लगातार प्रयासरत है उसी के तहत ग्राम पंचायत भवन उमरिया में 5 अक्टूबर 2026 को संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन एवं इको विकास समिति उमरिया के अयोजकत्त्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें कमल चंद्रवंशी एलएनटी कंपनी के सेंटर इंचार्ज,ट्रेनिंग सेंटर लखनादौन जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) के द्वारा युवाओं को रोजगार का महत्व एवं कंपनी में रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के साथ मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व विभाग से समझौता है उसी के तहत उमरिया में युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने एवं रोजगार देने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा उन्हें भेजा गया है। उन्होंने सरल भाषा में युवाओं के साथ अनुभव साझा करते हुए बताया कि बेरोजगारी के कारण पारिवारिक जीवन बसर कैसे होता है और रोजगार मिलने के बाद उसी परिवार की स्थिति कैसे बदल जाती है। उन्होंने बताया कि जो युवा रोजगार के लिए सहमत होते हैं तो उन्हें 2 माह के लिए ट्रेनिंग सेंटर लखनादौन में निः शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके बाद देश के किसी भी प्रदेश में जहां कंपनी स्थापित है वहां उन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि का पूरा खर्चा कंपनी उठाएगी जैसे आवास,भोजन, नाश्ता वगैरा सभी सुविधा कंपनी की तरफ से रहेगी।

 

सेंटर इंचार्ज ने किया रेंजर की तारीफ
बैठक में सेंटर इंचार्ज ने रेंजर बस्तुआ कैलाश बामनिया की तारीफ करते हुए कहा कि अभी तक क्षेत्र संचालक एवं कलेक्टर स्तर के अधिकारी युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनी से संपर्क करते रहे हैं लेकिन प्रदेश में यह इकलौते रेंजर हैं जो खुद युवाओं को रोजगार के लिए कंपनी से पहल किए हैं जिस कारण कंपनी द्वारा उन्हें यहां भेजा गया है जबकि एलएनटी कंपनी बड़े-बड़े शहरों में रोजगार मेला आयोजित करती है।

युवाओं में दिखी उम्मीद की किरण
बैठक में सेंटर रिचार्ज की जानकारी देने के बाद युवाओं में उम्मीद की किरण दिखाई दी और उन्हें एहसास हुआ कि देश की विश्वसनीय कंपनी में उन्हें काम करने का मौका मिल सकता है और यह रोजगार के लिए सुनहरा मौका है।

बैठक में प्रमुख रूप से रेंजर कैलाश बामनिया,सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच उमरिया विनय सिंह,सचिव ब्रम्हेंद्र मिश्रा एवं टाइगर रिजर्व के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी,वनरक्षक एवं काफी संख्या में क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे।