Singrauli News: एनसीएल के खदानों मैं कबाड़ियों का आतंक, गनमैन पर टांगी से हमला 

By: Editor

On: Saturday, July 18, 2026 5:19 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना में लगातार हो रही चोरी और हमले की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बीई-2 शेवल में 20 से 25 बदमाशों के पहुंचने और ड्यूटी पर तैनात गनमैन वीरेंद्र सिंह बघेल पर हमले की घटना ने सुरक्षा कर्मियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गनमैन को चारों ओर से घेर लिया। आत्मरक्षा में गनमैन ने हवा में फायरिंग भी की, लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटे।

 

आरोप है कि बदमाशों ने टांगी से हमला कर उनकी हथेली गंभीर रूप से घायल कर दी। इसके बाद उन्हें शेवल मशीन की सीढ़ी से बांधकर मारपीट की गई और करीब 25 से 30 मीटर केबल काटकर ले गए। बाद में नाइट पेट्रोलिंग टीम ने तलाशी के दौरान कुछ केबल बरामद भी किए।

 

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्डों के बीच दहशत का माहौल है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि संगठित गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि रात की ड्यूटी करने वाले गार्ड खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों का मानना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को और मजबूत नहीं किया गया तो भविष्य में और बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

हालांकि, घटना को लेकर पुलिस और एनसीएल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

 

जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

For Feedback - Feedback@newzhub.in

Leave a Comment