Singrauli News: छात्राओं को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार। 

By: Editor

On: Sunday, June 14, 2026 10:49 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली पुलिस ने कॉलेज छात्राओं को परेशान कर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। नौगढ़ क्षेत्र निवासी दीपक साकेत ने गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया है।

 

यह मामला तब सामने आया जब 8 जून को आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युवक बैढ़न थाना क्षेत्र के मल्हार पार्क के पास सड़क से गुजर रही कॉलेज छात्राओं को मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति का अभिनय करते हुए परेशान कर रहा था।

 

इस वीडियो की व्यापक आलोचना हुई थी और लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। दैनिक भास्कर में 8 जून को यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

 

आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

 

पुलिस ने रविवार को आरोपी दीपक साकेत को ढूंढकर उसके खिलाफ कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी हरकत को गलत बताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

 

इसी तरह 8 जून को सरई थाना के नाम और पुलिसकर्मियों की तस्वीरों का उपयोग कर बनाई गई एक अन्य विवादित रील भी वायरल हुई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

 

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक या समाज में गलत संदेश देने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।

 

ये खबर भी पढ़े…

 

सिंगरौली में दो आपत्तिजनक रीलें वायरल: छात्राओं को परेशान करने, पुलिस छवि से खिलवाड़ पर कार्रवाई

 

सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दो रीलों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इन आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पहली रील ‘दीपक डांसर’ नामक आईडी से अपलोड की गई है। यह वीडियो बैढ़न थाना क्षेत्र के मल्हार पार्क के पास सड़क पर फिल्माया गया है।

For Feedback - Feedback@newzhub.in

Leave a Comment