Singrauli NCL जयंत खदान में बोल्डर पत्थरों की अवैध निकासी का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

By: Editor

On: Friday, June 12, 2026 1:46 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। एनसीएल की जयंत परियोजना क्षेत्र में खदान से ट्रैक्टरों के माध्यम से कथित रूप से अवैध बोल्डर पत्थरों की निकासी और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि खदान के अंदर से नियमित रूप से बोल्डर पत्थर बाहर ले जाए जा रहे हैं, जिससे एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि यदि खदान क्षेत्र से बड़े पैमाने पर पत्थरों का परिवहन हो रहा है तो सुरक्षा विभाग की निगरानी और कार्यप्रणाली की जांच आवश्यक है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि आखिर इतनी गतिविधियों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार, अवैध निकासी का यह कथित खेल लंबे समय से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस तक भी पहुंच चुकी है।

 

लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि खदान से खनिज संपदा की अवैध निकासी हो रही है तो इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुलती है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खदान क्षेत्र से हो रही कथित अवैध निकासी की जांच होगी? क्या सुरक्षा विभाग और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले का खुलासा करेंगी? इन सवालों के जवाब का इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही है।

 

For Feedback - Feedback@newzhub.in

Leave a Comment