सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैगा परिवार के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घटना के बाद दुर्घटना में शामिल बताए जा रहे कैम्पर वाहन MP53ZE6228 को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वाहन सांसद पुत्र डॉ. अनूप मिश्रा के नाम से पंजीकृत है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।
क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि उक्त वाहन का उपयोग कोयला कारोबार से जुड़े कार्यों में किया जाता था। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने हादसे की निष्पक्ष जांच, वाहन चालक की जिम्मेदारी तय करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
बड़ा सवाल:
क्या दुर्घटना में शामिल वाहन किसके स्वामित्व में है? क्या वाहन का उपयोग नियमों के अनुरूप किया जा रहा था? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।







