सिंगरौली स्थित एनटीपीसी की मुख्य कैनाल नहर में सेमरा बाबा मंदिर ढोंगा पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर की मर्चुरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विंध्यनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उसके अपने तक पहुंचा सकती है। कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करें।







