पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी नवानगर श्री राकेश साहू के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गया करीब ₹6 लाख मूल्य का शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
फरियादी बृज कुमार कुशवाहा निवासी माजन कला ने थाना नवानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित उज्जैन गया था। वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा अलमारी एवं श्रृंगारदानी के लॉकर टूटे हुए थे। घर से सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण एवं नगदी चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
Also Read
थाना प्रभारी नवानगर श्री राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए पायल, छागल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, सुई-धागा, झुमकी एवं सोने की नथ सहित करीब ₹6 लाख के आभूषण बरामद किए गए।
प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सराहनीय भूमिका: सउनि डॉ. अजीत सिंह, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर. जितेन्द्र सेंगर, मोहित सिंह, जगदीश तिवारी, आर. सुरेश परस्ते, प्रशान्त सिंह बघेल, विकास तोमर एवं म.आर. मेघा माझी की सराहनीय भूमिका रही।


