विसर्जन स्थल पर स्वयं पहुंचे एसपी सिंगरौली, “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा वातावरण

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 27 Sep 2026, 01:13 AM IST | 1 min read
Share:

जिले में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए आमजन एवं वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है। बारिश के दौरान सड़क की सतह फिसलन भरी हो सकती है तथा कई स्थानों पर दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है।

वाहन चालक बारिश के दौरान गति नियंत्रित रखें, अचानक ब्रेक लगाने से बचें तथा अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जा सके। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में चालक सहित सभी सवार सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

गीली सड़क, मोड़, ढलान, पुल-पुलिया तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी से वाहन चलाएं। यात्रा से पूर्व वाहन के टायर, ब्रेक, हेडलाइट, टेल लाइट, वाइपर एवं डिफॉगर की स्थिति जांच लेना भी आवश्यक है।

यदि बारिश के साथ धुंध अथवा फॉग की स्थिति बनती है, तो वाहन की गति और कम रखें तथा लो-बीम हेडलाइट एवं फॉग लाइट का उपयोग करें। हाई-बीम के प्रयोग से बचें। अत्यधिक कम दृश्यता होने पर सड़क किनारे अचानक वाहन खड़ा करने के बजाय किसी सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें।

गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, बड़े पेड़ों, विद्युत खंभों एवं बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

बारिश के मौसम में छोटी-सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति अथवा सड़क दुर्घटना में तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना/चौकी से संपर्क करें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
सिंगरौली पुलिस सदैव आपके साथ