Singrauli News : सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहे कोयला वाहन, जिम्मेदार मौन!

By: Editor

On: Sunday, June 7, 2026 2:41 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। एनसीएल अमलोरी परियोजना से कोयला लेकर जयंत की ओर आने वाले भारी वाहन नियमों को धता बताते हुए सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं। ओवरस्पीड के कारण वाहनों से लगातार कोयला सड़क पर गिर रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रबंधन आंखें मूंदे बैठे हैं।

ताजा मामला जयंत केंद्रीय कर्मशाला के आवासीय परिसर के मुख्य द्वार के सामने का है, जहां सड़क पर बड़ी मात्रा में कोयला बिखरा हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना दर्जनों कोयला वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं और रास्ते में कोयला गिराते रहते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

सवाल यह है कि जब सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो फिर सड़कों पर गिरता कोयला और बेलगाम रफ्तार वाले वाहन किसकी लापरवाही का प्रमाण हैं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि ओवरस्पीड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, वाहनों की नियमित जांच हो तथा कोयला परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। अन्यथा कभी भी एक बड़ी दुर्घटना पूरे तंत्र की पोल खोल सकती है।

कागजों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई देती है, लेकिन जमीनी हकीकत सड़क पर बिखरे कोयले के रूप में साफ नजर आ रही है।

For Feedback - Feedback@newzhub.in

Leave a Comment