50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार, EOW रीवा ने किया ट्रैप

मनोज शुक्ला सम्पादक

Editor | Updated: 13 Nov 2026, 04:04 AM IST | 1 min read
Share:

50 हजार की रिश्वत लेते हुए छात्रावास के अधीक्षक हुए गिरफ्तार, EOW रीवा ने की कार्यवाही

नियमितीकरण की माँग को लेकर मांगी गई थी रिश्वत, बहरी के सुरेश द्विवेदी की शिकायत पर हुई कार्रवाई; सहायक आयुक्त की भूमिका पर भी उठे सवाल

एमपी के सीधी जिले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानि EOW रीवा ने बड़ी कार्रवाई को करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए छात्रावास अधीक्षक को ट्रैप कर लिया है। बीती गुरुवार की रात करीब 8 बजे सीधी शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास से छात्रावास पतुलखी में पदस्थ अधीक्षक जो जी रामदरस द्विवेदी है इनको पकड़ा गया है। यह कार्रवाई रात करीब 2 बजे तक जारी रही।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रन्थ बहरी निवासी सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने नियमितीकरण के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत EOW से की थी। जहाँ सुरेश वर्तमान में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। वही उन्होंने बताया कि नियमितीकरण के लिए कई बार आवेदन किया था और सूची में उनका नाम भी आ गया था। इन सबके बावजूद उनसे पैसों की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है की जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त केके पांडे सीधे पैसे नहीं ले रहे थे, बल्कि वे छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी के माध्यम से राशि लेने की बात कही गई थी। जहाँ सुरेश ने कई बार निवेदन किया लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उन्होंने EOW में शिकायत दर्ज करा दी।

इस शिकायत के आधार पर EOW रीवा की करीब 15 सदस्यीय टीम ने ASP के नेतृत्व में पूरी जाल बिछाया और गुरुवार रात अधीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। वही आवास पर कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए उच्च विश्राम गृह पहुंची हुई है।

वही इस मामले में अब सहायक आयुक्त केके पांडे की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जहाँ शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिश्वत मांगने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि अब सहायक आयुक्त की भूमिका और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर EOW की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।