अमिलिया में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्ती..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 17 Nov 2026, 05:51 AM IST | 1 min read
Share:

अमिलिया में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्ती..

न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरज आर्य के नेतृत्व में हुई वाहनों की जांच, बाइक से लेकर ट्रक, बस और हाइवा तक की हुई चेकिंग

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरी-हनुमान मेन रोड स्थित चुरहट चौराहे पर मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सीधी के मजिस्ट्रेट धीरज आर्य के नेतृत्व में आयोजित इस वाहन चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी राकेश वैश पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन सहित बड़े व्यावसायिक वाहनों ट्रक, बस और हाइवा की भी बारीकी से जांच की गई।

अभियान के तहत वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के बीमा, परमिट एवं दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें। नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता का संदेश पहुंचा है। वहीं, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।