घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला…
जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा घायल..
Also Read
सीधी
जिले के पटपरा पश्चिम टोला में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विकास कुमार सिंह चौहान पिता स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह चौहान ने अंबिकेश प्रताप सिंह चौहान पिता स्व. दिनेश प्रताप सिंह चौहान के घर में जबरन प्रवेश कर उनके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में अंबिकेश के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने अचानक घर में घुसकर हमला किया। धारदार हथियार से सिर पर किए गए वार से अंबिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिजनों ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी जलन को वजह बताते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। परिजनों का कहना है कि घर में घुसकर इस तरह जानलेवा हमला किए जाने से पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित पक्ष ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।



