सीधी
जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत जूरी गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो एमपी 18 सी 9220 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कुसमी से रौहाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान जूरी गांव में अर्जुन सिंह के घर के पास मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सवारों को बाहर निकाला।
Also Read
प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान और वाहन मालिक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई थी।


