### लड़केरी के जंगल में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार वनकर्मी, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
कुसमी। लड़केरी के जंगल में बाइक अनियंत्रित होने से वन विभाग में पदस्थ फायर वाचक बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में ग्राम लड़केरी निवासी जगन्नाथ सिंह पिता राजभान सिंह (58 वर्ष) घायल हुए हैं।
Also Read
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ सिंह वन विभाग में फायर वाचक के पद पर पदस्थ हैं। वह बाइक से जा रहे थे, तभी लड़केरी के जंगल में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया।
डायल 112 में पदस्थ आरक्षक पुष्पेंद्र यादव एवं वाहन चालक अखंड ज्योति पाठक ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।



