मड़वास बाजार में ई-रिक्शा-बाइक की भिड़ंत, युवक घायल..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 20 Nov 2026, 03:18 AM IST | 1 min read
Share:

मड़वास बाजार में ई-रिक्शा-बाइक की भिड़ंत, युवक घायल..

सीधी मड़वास
थाना क्षेत्र के मड़वास बाजार में हिमांशु इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बाजार से मड़वास थाने की ओर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने अचानक बीच सड़क पर वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक की टक्कर हो गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

स्थानीय निवासी मोहम्मद लतीफ की सूचना पर थाना प्रभारी भूपेश वैस ने एएसआई संजय सोनी को मौके पर भेजा। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास पहुंचाया। उसे मामूली चोटें आई हैं, जबकि ई-रिक्शा चालक सुरक्षित रहा। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।