पैसे न देने पर प्रसूता को नहीं किया गया प्रसव केंद्र में भर्ती…
संस्थागत प्रसव अभियान में पलीता लगा रही स्टाफ नर्स..
Also Read
मामला सामुदायिक स्वास्थ्य मझौली का..
संजय सिंह मझौली सीधी
जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली अपने लापरवाही के कारण इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जिसका ताजा मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सरैहा निवासी देववती बेवा वंशराखन बैगा ने बताया कि विगत 28 अक्टूबर 2026 को उसकी पुत्रवधू सितारा पति अशोक कुमार बैगा को प्रसव पीड़ा हुई तब उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन देरी होने पर निजी ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जा रही थी लेकिन अस्पताल पहुंचने के थोड़ी दूर पहले प्रसव हो गया फिर भी अस्पताल के प्रसव केंद्र में ले गई जहां ड्यूटी दे रही है स्टाफ नर्स के द्वारा नवजात बच्चे का नाड़ा काटा गया और एक टीका नवजात को एवं एक इंजेक्शन(सुई)प्रसूता को लगाया गया इसके बाद से स्टाफ नर्स के द्वारा उससे एक हजार रुपए की मांग की गई लेकिन उसने गरीबी का हवाला देकर पैसा देने में असमर्थता जताई तब स्टाफ नर्स के द्वारा यह कहकर कि बच्चा घर में हुआ है और उसे भर्ती नहीं किया गया।देववती के मुताबिक मौके पर आशा कार्यकर्ता द्वारा किसी अधिकारी को इस बात से अवगत कराया गया था जिनके द्वारा प्रसूता को भर्ती करने के लिए स्टॉप नर्स से कहा गया था लेकिन उसने उनकी बात को भी नही माना । ऐसे में सरकार द्वारा चलाए जा रहे संस्थागत प्रसव के अभियान को इस तरह की रिश्वतखोर स्टाफ नर्स के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है जिन्हें जच्चा बच्चा की सुरक्षा की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें पैसा चाहिए।
इसी तरह रिश्वत मामले में किया गया था चक्का जाम
बताते चलें कि लगभग एक माह पहले स्टॉप नर्स द्वारा इसी तरह एक प्रसूता के परिजनों से स्टाफ नर्स के द्वारा पैसे की मांग की गई थी जिसे न देने पर नवजात की मौत हो गई थी तब आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों के द्वारा बीच सड़क में नवजात का शव रखकर भारी विरोध जताया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी जिस कारण लगभग 4 घंटे सड़क बाधित रही और यातायात पूरी तरह बाधित रहा था । लेकिन इसके बाद भी प्रसूताओं से पैसे मांगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।
इनका कहना
मैं अपने पुत्रवधू को लेकर अस्पताल जा रही थी लेकिन ऑटो में ही उसका प्रसव हो गया फिर भी अस्पताल ले गई लेकिन स्टाफ नर्स के द्वारा 1000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे न देने पर अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और 3 घंटे इंतजार के बाद जच्चा बच्चा को वापस घर ले आई।
देववती बैग प्रसूता की सास
प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन वाहन न मिलने से ऑटो से प्रसूता को लेकर जा रही थी जिसका ऑटो में ही प्रसव हो गया फिर भी अस्पताल लेकर गई जहां स्टाफ नर्स के द्वारा प्रसूता के सास को अकेले में ले जाकर पैसे की मांग की जा रही थी जिसे न देने पर अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
बाबी बसोर आशा कार्यकर्ता
अस्पताल वालों ने जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की चिंता नहीं किया लेकिन अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए मैं परेशान हूं सचिव कहते हैं अस्पताल में बनवाओ और अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया गया था इसलिए नई समस्या खड़ी हो गई है।
अशोक कुमार बैग प्रसूता का पति
जानकारी मिली थी और मैने स्टाफ नर्स को बोला कि महिला को भर्ती कर लो इसके बाद मै अपने काम में व्यस्त हो गया था इसलिए बाद मे क्या हुआ यह जानकारी नही है l
कमलेश चौधरी बी पी एम
अगर इस तरह बात है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रबंधन की क्या जिम्मेदारी है इसकी भी जांच होगी ताकि भविष्य में किसी भी गर्भवती महिला के साथ ऐसी स्थिति पैदा ना हो।
आकाश अग्रवाल उपखंड अधिकारी मझौली



