रामपुर–खोखरा मार्ग निर्माण की उठी मांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया मंडलम की बैठक।
कांग्रेस के अभियान के तहत जनसंपर्क और सदस्यता अभियान जारी, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Also Read
सीधी। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार क्षेत्रीय भ्रमण, बैठकें और सदस्यता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भदौरा मंडलम की बैठक ग्राम खोखरा में आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में शेषमणि पनिका, मंडलम अध्यक्ष शीलेन्द्र जायसवाल, सेक्टर प्रभारी धर्मराज मिश्रा, मंडलम प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा, पंचायत अध्यक्ष मुकेश यादव और महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने रामपुर से खोखरा मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग का अधिकांश हिस्सा जंगली क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने संबंधित खंड स्तरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग को दुरुस्त कराने और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। उन्होंने ग्रामीणों की इस समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रामपुर–खोखरा मार्ग के निर्माण और सुधार की दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा, जिससे आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।



