सांदीपनि विद्यालय में नवोदय परीक्षा का आयोजन, निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय…
283 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 29 रहे अनुपस्थित; शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई परीक्षा..
Also Read
सीधी सिहावल। सीधी जिले के सिहावल मुख्यालय स्थित सांदीपनि विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय में आज नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से ही परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की आवाजाही देखने को मिली। निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांदीपनि विद्यालय में परीक्षा के लिए कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 283 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 29 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा की व्यवस्थाओं एवं संचालन का जायजा लेने सिहावल तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय भी परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार पटेल ने परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संपन्न कराई गई।
इस दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
कुल मिलाकर सिहावल के सांदीपनि विद्यालय में नवोदय परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
NEWS E7 LIVE
सीधी–सिहावल
रिपोर्टर – राजबहोर केवट



