श्योपुर कलेक्टर का एक और वीडियो वायरल,दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड सॉन्ग गाकर छाई शीला दाहिमा..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 23 Nov 2026, 05:40 AM IST | 1 min read
🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड फोटो या खबर यह मुख्य चित्र या समाचार सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।
Share:

श्योपुर कलेक्टर का एक और वीडियो वायरल,दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड सॉन्ग गाकर छाई शीला दाहिमा..

श्योपुर – कलेक्टर बनने से पहले संगीत और गायन की शौकीन श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा एक बार फिर अपने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
करब 3 साल पहले गाया गया उनका गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना है दीवानी फिल्म का मशहूर गाना
वीडियो में कलेक्टर शीला दाहिमा चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। वह रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म के हिट सॉन्ग दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड को अपनी आवाज में गा रही हैं।
उनके गायन के अंदाज को देखकर लोग खूब सराहना कर रहे हैं। साथ ही उनकी कला के प्रति रुचि को देखकर लोग कलेक्टर शीला दाहिमा ने श्योपुर में नवोदित कलाकारों के लिए एक प्लेटफॉर्म भी तैयार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उनके प्रशंसकों द्वारा उनके यूट्यूब पेज से वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया के साथ देशभर में चर्चा का विषय बन रहे हैं।
श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा एक तरफ तो दिनभर ऑफिस में फाइलों के बीच समय बिताती हैं तो दूसरी तरफ उनकी पॉप सिंगिंग की छवि ने लोगों को उनका अलग ही रूप दिखाया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा चश्मा लगाए नजर आ रही हैं।
कलेक्टर शीला दाहिमा ने श्योपुर में नशे से दूरी, पोषण, पर्यटन, युवा संवाद, रेडक्रॉस फ्रेंड राइजिंग, अनुपयोगी चीजों का उपयोग, रंगोली जैसे काम, पुड़िया छोड़ो और पोषण जोड़ो जैसे क्रियेटिव थीम को शामिल किया है।
सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जुटी श्योपुर कलेक्टर हर दिन आवेदकों की समस्याओं को सुनने से लेकर उनके निराकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं तो वहीं अपने कला प्रेम को भी वे जिंदा रखे हुए हैं।
हालांकि करीब दो-तीन साल पहले अपने गाये गीतों के स्मरण के दौरान फुर्सत के पल अभी नहीं मिल रहे, लेकिन उनके प्रशंसकों द्वारा उनके यूट्यूब पेज से वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं।

🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड खबर यह समाचार लेख या सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।