कटनी-शहडोल मार्ग पर रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 23 Nov 2026, 05:36 AM IST | 1 min read
Share:

कटनी-शहडोल मार्ग पर रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा..

एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी मोड़ पर हुआ हादसा, दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम, पुलिस ने बस जब्त की

कटनी। कटनी-शहडोल सड़क मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी मोड़ के पास हुआ, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान करन कोल और अनुराग कोल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक सावन कोल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। तीनों युवक ग्राम सुर्खी पोंडी के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक एवं मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाकारी बस को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम और पूरे गांव में शोक का माहौल है।