सीधी जिला न्यायालय के सामने हैण्डपंप के पास जमा गंदा पानी,स्वच्छता व्यवस्था पर उठ रहा सवाल।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 29 Sep 2026, 11:41 AM IST | 1 min read
Share:

जिला न्यायालय के सामने हैंडपंप के पास जमा गंदा पानी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल।

  • सीधी। जिला न्यायालय सीधी के ठीक सामने लगे हैंडपंप के पास गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैंडपंप के आसपास पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से यहां गंदगी का आलम बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हैंडपंप सार्वजनिक उपयोग में है और आसपास आने-जाने वाले लोग इसी से पानी लेते हैं। ऐसे में हैंडपंप के पास गंदा पानी जमा रहना लोगों के लिए परेशानी के साथ स्वच्छता को लेकर भी चिंता का विषय बना हुआ है।

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला न्यायालय जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल के सामने इस तरह की स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों के निरीक्षण और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

प्रधानमंत्री से लेकर प्रशासनिक स्तर तक स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थान पर पेयजल स्रोत के आसपास गंदा पानी जमा होना व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि जिला न्यायालय के सामने हैंडपंप के आसपास तत्काल साफ-सफाई कराकर पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। साथ ही मंदिर, विद्यालय, अस्पताल और अन्य शासकीय कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंपों की नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई है।