शासकीय भूमि मे बने मकानो के हितग्राहियों को मिला स्वामित्व का अधिकार।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 14 Oct 2026, 08:06 AM IST | 1 min read
Share:

# शासकीय भूमि पर बने मकानों के हितग्राहियों को मिला स्वामित्व अधिकार

**तहसीलदार नारायण सिंह की मौजूदगी में स्वामित्व रजिस्ट्री का निष्पादन, हितग्राहियों को मिले खसरा-नक्शा**

**कुसमी।** मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं एसडीएम कुसमी के मार्गदर्शन में तहसील कुसमी अंतर्गत स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह, पूर्व विधायक श्री पंजाब सिंह, संतोष त्रिपाठी, संबंधित हल्का पटवारी सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में स्वामित्व रजिस्ट्री का निष्पादन किया गया।

इस कार्रवाई के तहत ग्राम कुसमी, तहसील कुसमी, जिला सीधी के निवासी बाबा राम अगरिया पिता बहोरन अगरिया, रामनरेश यादव पिता हीरालाल यादव, रामशरण यादव पिता हीरालाल यादव तथा बृजमोहन साहू पिता रामेश्वर साहू सहित हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

**शासकीय भूमि पर मकान बनाने वालों को मिलेगा लाभ**

तहसीलदार नारायण सिंह ने बताया कि ऐसे लोग, जिनके मकान मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर बने हुए थे, के ई वर्षों से जीवन यापन करते आ रहे थे और उनके पास भूमि नहीं थी उन्हें शासन के नियमानुसार भूमि स्वामी का अधिकार प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को खसरा-नक्शा उपलब्ध कराकर भूमि स्वामित्व अधिकार दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी हल्कों एवं पंचायतों में नियमानुसार यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है, ताकि पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार देकर लाभान्वित किया जा सके। इस पहल से पात्र परिवारों को भूमि संबंधी अधिकारों का लाभ मिलने की उम्मीद है।