विसर्जन स्थल पर थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी ने महिलाओं को किया जागरूक।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 20 Oct 2026, 12:12 PM IST | 1 min read
Share:

दुर्गा विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने महिलाओं को किया जागरूक

गहरे पानी में जाने से बचने और बच्चों को सुरक्षित रखने की दी समझाइश

कुसमी (सीधी)। गोतरा देवी मंदिर के पास मंगलवार सुबह गोपद नदी तट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक समझाइश दी।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों को अपने से दूर न रखें। नदी तट पर आने-जाने वाले वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें तथा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं को समझाया कि धार्मिक उत्सव की खुशियों के साथ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने सभी से सावधानीपूर्वक विसर्जन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की।

पुलिस द्वारा विसर्जन स्थल पर दी गई समझाइश का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।